सारणीकरण परिणामों की घोषणा 27-28 को
खंडवा| जनपदपंचायत सदस्य पद के लिए मतों का सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणामों की घोषणा 27 फरवरी को की जायेगी। इसी प्रकार जिला पंचायत सदस्य पद के लिए मतों का विकासखण्ड स्तर पर सारणीकरण का कार्य भी 27 फरवरी को संबंधित विकासखण्ड मुख्यालय पर किया जायेगा। जिला पंचायत सदस्य के लिए मतों का जिला मुख्यालय पर सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणामों की घोषणा 28 फरवरी शनिवार को की जाएगी।