पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चोर गिरोह पकड़ाया 4 लाख के तार जब्त

चोर गिरोह पकड़ाया 4 लाख के तार जब्त

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मूंदी से धनगांव के बीच लंबे समय से तार चोरी का खेल चल रहा था

क्राइमरिपोर्टर|खंडवा

हाइटेंशनबिजली लाइन के तार काटकर चोरी करने वाले दो अलग-अलग गिरोह को पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपियों के पास से चारपहिया वाहन, खंभे पर चढ़ने का रस्सा और तार काटने का कटर सहित करीब 4 लाख रुपए कीमत के चोरी के तार जब्त हुए हैं। मूंदी धनगांव थाना क्षेत्र में लंबे समय से तार चोरी के प्रकरण लंबित थे। एसपी के निर्देश पर धनगांव टीआई जितेंद्र भास्कर और बीड़ पुलिस चौकी प्रभारी आनंदराज ने मूंदी से धनगांव के बीच आने-जाने वाले वाहनों की तलाशी ली। मुखबिर की सूचना पर वाहन क्रमांक एमपी 12 जीए 1304 चेक किया। वाहन में बिजली के तार के सात गोले कीमत करीब 2 लाख रुपए रखे थे। पुलिस ने आरोपी राहुल पिता सूरज राठौर, मनोज पिता दिलीप राजपूत, सुमित पिता बालकृष्ण भिलाला निवासी बांगरदा, नीलेश पिता उत्तम राठौर निवासी मूंदी को गिरफ्तार किया। धनगांव पुलिस ने मुकेश पिता तुमेरसिंह भिलाला, जितेंद्र पिता सीताराम निवासी मूंदी, इकबाल उर्फ टवेरा पिता नसीर निवासी ग्राम छीपाबड़ जिला हरदा, जितेंद्र पिता सीताराम निवासी मूंदी को गिरफ्तार किया। आरोपियों से करीब 2 लाख रुपए कीमत के हाइटेंशन तार के बंडल जब्त किए।

एसपी ने पत्रकारवार्ता में चोरी के आरोपियों को पेश किया।