रुक्मिणी-कृष्ण विवाह में फूलों की बारिश
खंडवा| टैगोरकॉलोनी में चल रही भागवत कथा के छठवें दिन श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह हुआ। इसमें लोगों ने नृत्य करके रास लीला का आनंद लिया। रविवार को हुए कार्यक्रम में लोगों ने भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी की पूजा कर फूल बरसाए। कथावाचक पं. अनिल मार्कंडेय ने लोगों को गीता ज्ञान उसके महत्व के बारे में बताया। भागवत कथा दोपहर एक से शाम 5 बजे तक मां भुवनेश्वरी माता मंदिर के प्रांगण में चल रही है। विवाहोत्सव में काफी लोग उपस्थित थे। कृष्ण की भूमिका पारुल दुबे, राधा की नििध मंडलोई रुक्मिणी की उमा शाह ने निभाई।