पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धर्मशाला की जगह लेगा आधुनिक भवन

धर्मशाला की जगह लेगा आधुनिक भवन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
88 साल पुरानी नार्मदीय धर्मशाला का होगा पुनर्निमाण

सिटीरिपोर्टर|खंडवा

नार्मदीयब्राह्मण धर्मशाला की जगह आधुनिक सुविधाओं से युक्त मांगलिक परिसर बनेगा। नार्मदीय ब्राह्मण समाज की बड़ाबम स्थिति धर्मशाला को गिराने का काम फरवरी के अंतिम सप्ताह में शुरू होगा। आधुनिक कमरों के साथ धर्मशाला में लिफ्ट सुविधा होगी।

नर्मदा जयंती पर नार्मदीय ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों ने धर्मशाला की जगह आधुनिक मांगलिक परिसर बनाने पर सहमति जताई। समाज के उपाध्यक्ष योगेश कोटवाले ने बताया दो करोड़ रुपए से धर्मशाला का निर्माण होगा। मांगलिक परिसर में 10 कमरे अटैच्ड लैटबाथ दो कामन हाल बनाएं जाएंगे। 1927 में धर्मशाला का निर्माण हुआ था। धर्मशाला 14 हजार वर्गफीट में फैला हैं। सामाजिक बंधु शादी-विवाह अन्य मांगलिक-पारिवारिक कार्यक्रम के लिए निजी परिसर का उपयोग करते है। इससे समाज के लोगों को अधिक पैसा देना पड़ता है। शहर के बीच समाज की धर्मशाला को नया स्वरूप देकर पैसे बचाए जा सकते हैं। जिले में 40 हजार नार्मदीय ब्राह्मण परिवार हैं। शहर में ही अकेले 22 हजार परिवार रहते हैं।

इसीमहीने शुरू होगा काम

^धर्मशालागिराने का काम इसी महीने शुरू होगा। दो करोड़ रुपए से मांगलिक परिसर और आधुनिक कमरे तैयार होंगे। -मंगलेशउपाध्याय, कोषाध्यक्ष, नार्मदीय ब्राह्मण धर्मशाला

बड़ाबम स्थित नार्मदीय ब्राह्मण धर्मशाला।