- Hindi News
- अपर कलेक्टर बघेल पीठासीन अधिकारी नियुक्त
अपर कलेक्टर बघेल पीठासीन अधिकारी नियुक्त
खंडवा| जिलापंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव कराने के लिए अपर कलेक्टर एसएस बघेल को पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया है। इनकी नियुक्ति कलेक्टर एमके अग्रवाल ने की है। अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का निर्वाचन 4 मार्च होगा। वहीं जिले की सभी ग्राम पंचायतों के उपसरपंच के चुनाव के लिए कलेक्टर ने चार अनुविभागीय दंडाधिकारियों की नियुक्ति की है। जनपद पंचायत पुनासा की सभी ग्राम पंचायतों के लिए बी. कार्तिकेयन, जनपद पंचायत हरसूद, बलड़ी एवं खालवा की सभी ग्राम पंचायतों के लिए एससी वर्मा, जनपद पंचायत छैगांव माखन के सभी ग्राम पंचायतों के लिए शास्वत शर्मा जनपद पंचायत पंधाना की सभी ग्राम पंचायतों के लिए जानकी यादव को नियुक्त किया गया है।