- Hindi News
- सम्मेलन में जिले के कार्यकर्ता भी जाएंगे
सम्मेलन में जिले के कार्यकर्ता भी जाएंगे
खंडवा| राष्ट्रीयस्वयंसेवक संघ के मालवा प्रांत का मां नर्मदा हिंदू संम्मेलन दस फरवरी को महेश्वर में होगा। इसमें 26 जिलों के ग्यारह हजार धर्म रक्षक भाग लेगें। सम्मेलन में समाज में फैली हुई भ्रांतियां, ग्राम सुधार एवं धर्म परिवर्तन पर चर्चा की जाएगी। सुबह 11 बजे से हुए सम्मेलन में सर संघचालक मोहनराव भागवत उपस्थित रहेंगे। हिंदू संगम के जिला संयोजक अजय गौर ने बताया कि सम्मेलन में प्रत्येक गांव, नगर और शहर से लोग जाएंगे। इन लोगों को भोजन के लिए पैकेट की व्यवस्था रहेगी। रक्षक हिंदू संगम में नीला ध्वज लेकर चलेंगे।