बिना मुआवजा दिए खेत पर लगा रहे टॉवर
खंडवा| पावरग्रिड कार्पोरेशन द्वारा कृषि भूमि पर लगाए जा रहे टॉवर का ग्राम खेरदा निवासी दीपक प्रभुलाल पटेल ने विरोध कर पुलिस अधीक्षक को शिकायत की है। दीपक पटेल ने कंपनी द्वारा मनमाने तरीके से टॉवर लगाने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कंपनी ने टॉवर लगाने संबधी कोई सूचना नहीं दी। खेत में लगी गेहूं की फसल को नष्ट किया जा रहा। उन्होंने टॉवर नहीं लगाए जाने की मांग की है। दीपक पटेल के मुताबिक उनके पास यही एक खेत है। उस पर टॉवर लग गया तो परिवार के सामने भरण पोषण का संकट खड़ा हो जाएगा।