- Hindi News
- वैलेंटाइन डे पर विवाह मुहूर्त भी, मैरिज गार्डन हुए बुक
वैलेंटाइन-डे पर विवाह मुहूर्त भी, मैरिज गार्डन हुए बुक
प्यारके इजहार का दिन वैलेंटाइन-डे पर इस बार कुछ खास है। 14 फरवरी को वैलेंटाइन-डे के दिन शादियों की धूम रहेगी। कई जोड़े इस दिन विवाह बंधन में बंधेंगे। पंडितों का कहना है कृष्ण पक्ष दशमी कुंडलियों के मुताबिक विवाह मुहूर्त भी हंै। शादियों के लिए यह खास तारीख है। खंडवा में 14 फरवरी को शादियों की धूम रहेगी। शहर के भवन, मैरिज गार्डनों में बुकिंग फुल है। इधर, वेलेंटाइन-डे नजदीक आते ही बाजार में गिफ्ट की दुकानें गुलजार होने लगी हैं। उन पर सजे आकर्षक गिफ्ट-आइटम युवक-युवतियों को लुभा रहे हैं। टीनेजर्स ने वेलेंटाइन-डे की तैयारियां तेज कर दी हैं। दुकानदारों के अनुसार अभी वैलेंटाइन-डे में 10 दिन बाकी हैं। लेकिन युवक-युवतियों ने अभी से गिफ्ट की खरीदारी शुरू कर दी है।