बौद्ध समाज का सामूहिक विवाह 15 को
खंडवा| दिबुद्धिष्ट सोसायटी 15 फरवरी द्वारा करूणा नगर भोपाल में समाज का सामूहिक विवाह एवं परिचय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। युवक-युवती अपने मनपसंद जीवन साथी का चुनाव करेंगे। सोसायटी के जिलाध्यक्ष जीसी वानखेड़े ने बताया सम्मेलन सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। इसमें शामिल होने के लिए युवक-युवतियों को दस फरवरी तक पंजीयन कराना होगा। इसके बाद ही प्रवेश दिया जाएगा।