भाजपा की दो दिनी बैठक 14 से
खंडवा| सदस्यताअभियान को लेकर 14-15 फरवरी को भाजपा की बैठक होगी। जिले के सदस्यता अभियान प्रभारी पूर्व विधायक इंदौर गोपीकृष्ण नेमा विधानसभावार बैठक लेंगे। श्री नेमा खंडवा, हरसूद, मांधाता और पंधाना में अलग-अलग बैठक लेंगे। रविवार को विधायक देवेंद्र वर्मा ने बुधवारा, रामगंज, लोहा बाजार, खड़गपुरा, शेर चौराहा पर लोगों को भाजपा सदस्य बनने के लिए पर्चे बांटे। विधायक वर्मा के साथ नगर अध्यक्ष दिनेश पालीवाल, निगम अध्यक्ष गोपी शर्मा, पन्ना गुप्ता सहित भाजपा के पदाधिकारी शामिल थे।