पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डेढ़ महीने बाद शहर में होने लगेगी डायलिसिस, गरीबों के लिए मुफ्त

डेढ़ महीने बाद शहर में होने लगेगी डायलिसिस, गरीबों के लिए मुफ्त

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोटरी क्लब के सहयोग से पंपुरी अस्पताल में शुरू होगी व्यवस्था।

खंडवा। दो महीने के भीतर शहर में डायलिसिस सुविधा शुरू हो जाएगी। संत रिचर्ड पंपुरी हॉस्पिटल में रोटरी क्लब खंडवा के सहयोग से डायलिसिस सेंटर खुलेगा। हॉस्पिटल को रोटरी क्लब दो डायलिसिस मशीन दान में देगा। डायलिसिस मशीन लाने की कागजी कार्रवाई रोटरी फाउंडेशन ने पूरी कर ली है।

डायलिसिस यूनिट हॉस्पिटल एवं रोटरी क्लब के मिलकर चलाएंगे। यूनिट की स्थापना पर 20 लाख रुपए खर्च होंगे। हॉस्पिटल के में इंदौर से एक विशेषज्ञ महीने में दो बार डायलिसिस करने खंडवा आएंगे। एक दिन में चार मरीजों की डायलिसिस होगी।
रोटरी क्लब खंडवा के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने बताया हॉस्पिटल में दो डायलिसिस मशीन रोटरी क्लब खंडवा, रोटरी फाउंडेशन और जर्मनी रोटरी क्लब के सहयोग से दी जा रही हैं। डेढ़ से दो महीने में डायलिसिस मशीन काम करने लगेगी।
शहर में डायलिसिस की सुविधा शुरू होने से खर्च और समय दोनों की बचत होगी। दो साल से परिजन का डायलिसिस करा रहे एक व्यक्ति ने बताया एक बार जाने और आने में दवाओं के साथ लगभग ढाई हजार रुपए खर्च होता है।

शहर में 80-100

जिले में 2500


'' सेंट रिचर्ड पंपुरी हॉस्पिटल और खंडवा रोटरी क्लब द्वारा डायलिसिस यूनिट संचालित होगी। आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों का नि:शुल्क उपचार होगा।''- अनिल अग्रवाल, अध्यक्ष, रोटरी क्लब खंडवा

'' हॉस्पिटल में वार्ड तैयार है। मशीन के आने पर दो महीने में डायलिसिस शुरू हो जाएगी। अस्पताल के एक डॉक्टर को डायलिसिस के प्रशिक्षण के लिए भेजेंगे।'' -डॉ.शिरीष डिंगरे, आरएमओ, सेंट रिचर्ड पंपुरी हॉस्पिटल।