पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रात में भी निर्माण, मार्च तक बन जाएगी पुलिया

रात में भी निर्माण, मार्च तक बन जाएगी पुलिया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिविल लाइंस स्थित टेंपल टैंक पुलिया के कॉलम हुए तैयार

सिटीरिपोर्टर|खंडवा

सिविललाइंस स्थित टेंपल टैंक पुलिया के निर्माण में सोमवार से तेजी आएगी। तीन महीने से चल रहा कॉलम डालने का कार्य रविवार को खत्म हुआ। सोमवार से पुलिया की छत डालने के साथ ही दूसरे सिरे के कॉलम खड़े करने का कार्य शुरू होगा।

निर्माण कंपनी बीआर गोयल के सुपरवाइजर भूपेंद्र शर्मा ने बताया पुलिया के एक ओर के अपार्टमेंट और पीयर (कॉलम) डालने का कार्य पूरा हो गया है। पुलिया के लिए 12 मीटर के कॉलम बनाए गए हैं। सोमवार से दूसरे सिरे के कार्य के साथ ही पुलिया की छत डालने का कार्य भी शुरू हो जाएगा।

मार्चके पहले सप्ताह में बनकर तैयार हो जाएगी पुलिया: पुलियाका निर्माण मार्च के पहले सप्ताह में पूरा हो जाएगा। निर्माण कंपनी होली के बाद से पुलिया से आवागमन शुरू होने की बात कह रही है। सुपरवाइजर श्री शर्मा के अनुसार कॉलम डलने के बाद पुलिया की छत डालने में ज्यादा समय नहीं लगेगा।

टेंपल टैंक पुलिया के नवनिर्माण में कॉलम बनकर तैयार हो गए हैं।