- Hindi News
- इतवारा बाजार में पत्नी को बैसबॉल से पीटा
इतवारा बाजार में पत्नी को बैसबॉल से पीटा
खंडवा|इतवारा मेंरविवार दोपहर 2 बजे ठेले से फल खरीद रही महिला को उसके पति ने बैसबॉल से पिटाई कर दी। सिर पर बैसबॉल के दो वार किए। महिला के सिर खून की धार फूट गई। महिला को बीच बाजार पिटता देख फल बेच रहे ठेला व्यवसायी ने बीच बचाव किया। इस दौरान आरोपी ने फल विक्रेता का भी सिर फोड़ दिया। आरोपी पति नहीं माना तो लोगों ने पकड़कर जमकर पिटाई की। घायल महिला और फल विक्रेता को लोग अस्पताल लेकर आए। महिला सरिताबाई पति गजराज (45) निवासी ग्राम टीठिया जोशी का अपने पति गजराज से छह महीने से विवाद चल रहा है। पति मलगांव में अलग रहता है। आरोपी पति पर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया।
िसर्फ वह ही नकारात्मक खबर, जो आपको जानना जरूरी हैं।