- Hindi News
- जिले में 18 नए उप स्वास्थ्य केंद्र भवन बनेंगे, एक साल में होंगे तैयार
जिले में 18 नए उप स्वास्थ्य केंद्र भवन बनेंगे, एक साल में होंगे तैयार
खंडवा| जिलेमें एक साल के भीतर 18 नए उप स्वास्थ्य केंद्र भवन बनेंगे। स्वास्थ्य संचालनालय ने उप स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण के लिए टेंडर जारी किए हैं। भवन बनाने के लिए लिए 3 से 7 महीने का समय दिया है। गांव के आसपास ही स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए यह नए केंद्र बनाए जा रहे हैं। 42 लाख की लागत से यह उप स्वास्थ्य केंद्र बनेंगे। आदिवासी ब्लाक खालवा में 5, पंधाना में 6, खंडवा छैगांव माखन में 2-2, हरसूद और पुनासा में 1-1 उप स्वास्थ्य केंद्र बनेंगे। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया 23 फरवरी तक टेंडर जमा होंगे। इसी महीने खोले भी जाएंगे। अफसरों के मुताबिक उप स्वास्थ्य केंद्र बनाकर स्वास्थ्य सुविधाओं को दूरदराज के गांवों तक पहुंचाना है। केंद्रों पर दवाओं के साथ डॉक्टरों की व्यवस्था रहेगी। जिले में अभी 6 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 31 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 174 उप-स्वास्थ्य केंद्र 726 ग्राम आरोग्य केंद्र हैं। सीएमएचओ डॉ.आरसी पनिका ने बताया उप स्वास्थ्य केंद्र एक साल में तैयार हो जाएंगे। स्टाफ की नियुक्ति एवं दवाओं की आपूर्ति के बाद दो साल के अंदर इलाज शुरू होगा।