- Hindi News
- निर्धन विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिए समाजजन बचत कोष बनाएं
निर्धन विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिए समाजजन बचत कोष बनाएं
रुस्तमपुर में जिला कुशवाह समाज की बैठक
भास्करसंवाददाता|बोरगांव बुजुर्ग
कुशवाहसमाज में बहुसंख्यक लोग किसान हैं। इसके बावजूद समाज के लोगों में शिक्षा के प्रति जाग्रति आई है। किंतु समाज में ऐसे कई छात्र हैं जो आर्थिक अभाव के चलते पढ़ाई पूरी नहीं कर पाते हैं। ऐसे में समाज का कर्तव्य बनता है कि एक बचत कोष बनाकर निर्धन विद्यार्थियों की पढ़ाई पूरी कराई जाए। ताकि वे अपना भविष्य बनाकर समाज का नाम रोशन कर सकें।
रुस्तमपुर में रविवार को आयोजित जिला कुशवाह समाज की बैठक में संगठन मंत्री डॉ. किशोर महाजन ने यह विचार व्यक्त किए। उन्होंने सामूहिक विवाह आयोजन के लिए समाज के युवाओं से आगे आने का आग्रह किया। वर-वधु की उम्र शासन के नियमानुसार ही होने की बात कही ताकि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का लाभ दिलाया जा सके। बैठक को समाज जिलाध्यक्ष रमेश कुशवाह, डॉ. मुरलीधर महाजन, श्रीराम पटवारी, बाबूलाल महाजन, के.एल. सिनोदिया, विष्णु महाजन, नवयुवक संघ जिलाध्यक्ष विष्णु महाजन, पंधाना नपं अध्यक्ष परमानंद कुशवाह आदि ने भी संबोधित किया। बैठक में समाज की अन्य गतिविधियों तथा ओंकारेश्वर में धर्मशाला निर्माण पर विचार-विमर्श कर सहयोग की अपील की गई। इस मौके पर खंडवा, पंधाना, बुरहानपुर, खरगोन, दौड़वा, रनगांव सहित अन्य स्थानों से समाजजन उपस्थित हुए।
जिला कुशवाह समाज की बैठक में आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए।