पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंत्री शाह को झटका, माइकल जीता

मंत्री शाह को झटका, माइकल जीता

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता|खंडवा/हरसूद/खालवा

त्रिस्तरीयपंचायत चुनाव के पहले दूसरे चरण के परिणाम के बाद भाजपा खेमे का उत्साह गायब रहा। खालवा में भाजपा समर्थित दो तथा एक निर्दलीय खंडवा में दो में से एक कांग्रेस समर्थित तथा एक निर्दलीय प्रत्याशी जिपं सदस्य चुना गया। रविवार को दूसरे चरण की मतगणना में सामने आए परिणामों ने मंत्री विजय शाह को बड़ा झटका दिया है। जिपं क्षेत्र क्रमांक 16 से उनके प्रतिद्वंद्वी (विस चुनाव में) रहे भैयालाल पालवी (माइकल) की दो पत्ती को लहराने से वे रोक नहीं सके। हालांकि तीन जिपं सदस्यों में से क्षेत्र क्रमांक 14-15 में दो भाजपा समर्थित प्रत्याशी प्रमिला लाल बहादुर तथा किशोर मानू ने जीत दर्ज की है। वहीं क्षेत्र क्रमांक 1 से गोपालसिंह तोमर और क्षेत्र क्रमांक दो से रणधीर कैथवास विजयी रहे। जनपद सदस्यों में भाजपा से निष्कासित मंडी उपाध्यक्ष सुखराम साल्वे की जीत से भाजपाई चिंतित हैं। पूर्व जनपद अध्यक्ष जीवनसिंह धुर्वे की जीत से भाजपा को राहत मिली है।

पंचायत चुनाव के पहले चरण में हरसूद क्षेत्र में भले ही मंत्री विजय शाह, पूर्व महापौर भावना शाह ने रुचि नहीं ली, लेकिन हरसूद में कांग्रेस की जीत ने उन्हें सक्रिय होने पर विवश कर दिया। दूसरे चरण में खालवा ब्लाक के क्षेत्र क्रमांक 14, 15, 16 से भाजपा प्रत्याशी प्रमिला लालबहादुर, किशोर मानू तथा शिवराम को जिताने के लिए करीब एक सप्ताह तक मंत्री ने गांव-गांव जनसंपर्क किया। नुक्कड़ सभाएं भी लीं। विशेषकर क्षेत्र क्रमांक 16 में माइकल (भैयालाल पालवी) को परास्त करने के लिए खूब पसीना बहाया। किंतु परिणाम विपरीत रहे। यहां निर्दलीय भैयालाल पालवी उर्फ माइकल ने पांच हजार से ज्यादा मतों से जीत दर्ज की।

खालवा जनपद में सदस्यों की संख्या 25 है। जनपद में भाजपा का कब्जा बरकरार रहना तय है। यहां क्षेत्र क्रमांक 11 और 12 से पिता-पुत्र की जोड़ी विजयी हुई। पुत्र हरीश तेजराम यादव तथा पिता तेजराम कालूराम यादव ने जीत दर्ज कर अपना दबदबा साबित किया। भाजपा के जमीनी कार्यकर्ता गयाप्रसाद पांडे, रामाधार मार्को, अमित मिश्रीलाल, मुकेश पटेल, सीमा महेश राठौड़ भी विजयी रहे। क्षेत्र क्रमांक 1 से गयाप्रसाद पांडे, 2 से राम बाई रामनिवास, 3 से गंगाबाई साबूलाल, 4 से रेखाबाई भीमसिंह, 5 से श्यामलाल, 6 से सागर बाई, 7 से लाड़की बाई, 8 से कोयली बाई, 9 से अमित मिश्रीलाल, 10 से जमनाबाई, 11 से हरीश यादव, 12 से तेजराम यादव, 13 से बसु बाई, 14 से मुकेश पटेल, 15 से राजकुमार साठे, 16 से सीमा महेश, 17 से कंचन श्रवण, 18 से कमलसिंह, 19 से रमाबाई रामभरोस, 20 से कपूर बाई लक्ष्मण, 21 से जीवनसिंह धुर्वे, 22 से रामाधार मार्को, 23 से सुखराम साल्वे, 24 से तुलसाबाई ब्रजलाल, 25 से रामप्रसाद काबड़े।

जीत हासिल कर माइकल घर पहुंचा तो बहन से आरती उतारकर उसका स्वागत किया।