पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोशनी से झिलमिलाया नवचंडी मेला

रोशनी से झिलमिलाया नवचंडी मेला

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खंडवा|नवचंडी मेलामें हर रोज रौनक बढ़ती जा रही है। शहर के लोग बड़ी संख्या में यहां पहुंच रहे हैं। मेला में आकर्षक लाइटिंग लोगों का मन मोह रही है। शाम के समय लोग परिवार सहित मेले में जाकर झूला का आनंद उठाने के साथ ही चाट व्यंजनों का लुत्फ उठाते हैं। हैं। मेला बसंत पंचमी तक पूरे शबाब पर रहता है। मेले में 12 फरवरी से भारत सरकार के केंद्रीय संस्कृति विभाग के उत्तर मध्य क्षेत्र दक्षिणी मध्यक्षेत्र नागपुर संस्कृति केंद्र द्वारा तीन दिवसीय लोक उत्सव होगा। 17 फरवरी को कवि सम्मेलन एवं 28 फरवरी को फिल्मस्टार नाइट होगी। मेले का समापन होली के बाद 8 मार्च को फाग एवं राई लोकोत्सव के साथ होगा।