पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ओंकारेश्वर वृद्धाश्रम में बढ़ेंगी सुविधाएं

ओंकारेश्वर वृद्धाश्रम में बढ़ेंगी सुविधाएं

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वृद्धाश्रमओंकारेश्वर में बुजुर्गों के लिए सुविधाओं का विस्तार होगा। सामाजिक न्याय विभाग बुजुर्गों की सहूलियत के लिए वाशरूम में कमोड सिस्टम लगाएगा। विभाग ने आश्रम के मरम्मत के लिए 10 लाख रुपए का प्रस्ताव बनाया हैं।

50 बुजुर्गों की क्षमता वाले आश्रम में फिलहाल 40 लोग हैं। सिंहस्थ-2016 के मद्देनजर विभाग आश्रम को अपडेट करने में जुटा है। आश्रम में 60 से ज्यादा आयुवर्ग के बुजुर्ग वाशरूम में ठीक ढंग से बैठ नहीं पाते है। आश्रम में बुजुर्गों को बैैठने के लिए सामान्य कुर्सिया रखी हैं। पिछले दिनों निरीक्षण पर पहुंचे कलेक्टर एमके अग्रवाल ने आश्रम के आगे से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने बुजुर्गों के लिए लेट्रिन में कमोड (वेस्टर्न स्टाइल) सीट और आराम कुर्सी की व्यवस्था के आदेश दिए। सामाजिक न्याय विभाग प्रभारी अधिकारी राजेश गुप्ता ने बताया आश्रम की मरम्मत का प्रस्ताव तैयार है। प्रस्ताव सामाजिक न्याय विभाग भोपाल से स्वीकृत होगा। आश्रम में 4 बड़े हाल, एक शेड, एक किचिन सहित परिसर हैं। आश्रम की मरम्मत का काम 15 दिन के भीतर शुरू होगा। बुजुर्गों के भोजन एवं सुविधाओं की देखरेख सामाजिक न्याय विभाग करता हैं।

सुधार के प्रस्ताव बनाए हैं, दो महीने में पूरा होगा काम

^वृद्धाआश्रम में बुजुर्गों की सहूलियत के लिए सुधार के प्रस्ताव बनाए हैं। दो महीने में भवन के सुधार एवं कमोड के साथ आरामकुर्सी लाने का काम पूरा होगा। -राजेशगुप्ता, प्रभारी, सामाजिक न्याय विभाग

सुविधा

सुविधाओं के अभाव में पत्थरों पर बैठने को मजबूर हैं आश्रम के वृद्धजन।