- Hindi News
- मंत्री शाह ने सर्किट हाउस में लगाया जनता दरबार
मंत्री शाह ने सर्किट हाउस में लगाया जनता दरबार
खाद्य मंत्री विजय शाह ने शनिवार को सर्किट हाउस में जनता दरबार लगाया। हरसूद विधानसभा क्षेत्र से आए लोगों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को सुलझाने के निर्देश दिए। यहां पात्रता पर्ची नहीं मिलने, वन पट्टा नहीं मिलने, फसल में नुकसान होने, मकान टूटने की शिकायतें ग्रामीणों ने की। मंत्री शाह ने जनता दरबार हरसूद विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुलझाने के लिए लगाया था।
मंत्री विजय शाह ने खाद्य विभाग के अफसरों से सभी परिवारों की पात्रता पर्ची बांटने को कहा। उन्होंने पर्ची नहीं मिलने के कारणों को जाना। साथ ही अब तक बांटी गई पर्चियों की जानकारी ली। आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त से वन पट्टा वितरण की जानकारी ली। अतिवृष्टि से हुए नुकसान और राहत राशि वितरण के संबंध में अफसरों से जानकारी ली। राहत राशि जल्दी बांटने और समस्या आने पर जानकारी देने को कहा। इस बैठक में खाद्य, आदिवासी विकास, राजस्व विभाग, उद्योग विभाग के अफसर शामिल रहे।
जेल में कार्यक्रम के दौरान मंत्री विजय शाह को फूल देता कैदी।
शहीद जननायक टंट्या भील जेल में शनिवार शाम मंत्री विजय शाह ने तीन वाटर कूलर दिए। एक कार्यक्रम के दौरान मंत्री विजय शाह ने वाटर कूलर का लोकार्पण किया। जेल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान संबोधित करते हुए मंत्री श्री शाह ने कहा जेल में जल्द ही सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। कैदी भाइयों स्टाॅफ को पीने के लिए शुद्ध जल मिले इसलिए वाटर कूलर लगाए हैं। कार्यक्रम के दौरान जेल अधीक्षक पीएस बडेरिया, जेलर भूपेन्द्र सिंह रघुवंशी मौजूद थे।
जिला जेल में कैदियों के लिए मंत्री ने लगाया वाटर कूलर