पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नगर निगम की जागृति से टल सकते हैं कई हादसे

नगर निगम की जागृति से टल सकते हैं कई हादसे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर निगम की जागृति से टल सकते हैं कई हादसे

खंडवा. बीतेदिनों नवचंडी मंदिर के गेट के आसपास की कॉलोनियों चंपानगर में पानी घरों में भर गया था। जिससे कॉलोनीवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। यह बात मोहल्ला सुधार समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र काजले ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कही। उन्होंने इससे निपटने के लिए नवचंडी मंदिर के सामने के नाले का चौड़ीकरण किए जाने की मांग की। उन्होंने कहा ग्राउंड में बनाई जा रही बाउंड्रीवॉल बनाने पर भी प्रतिबंध लगना चाहिए। यहां भविष्य में दीवार के कारण पानी भराने की संभावना बढ़ सकती है। इस बात पर निगमायुक्त को ध्यान देना चाहिए जिससे भविष्य में होने वाली जनहानि को रोका जा सकता है।