एक दिन पहले मनाया हिंदी दिवस
एक दिन पहले मनाया हिंदी दिवस
खंडवा. गर्ल्सकॉलेज में हिंदी दिवस एक दिन पहले मनाया। इस दौरान प्राचार्य डॉ. श्रीराम परिहार ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा हिंदी हमारी राजभाषा है और यह देश का गौरव है। हर भाषा का सम्मान करना भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है। हिंदी पर हमें गर्व होना चाहिए। इस अवसर पर हिंदी में सुंदर लिखावट, शुद्ध लेखन तथा हिंदी में कलात्मक हस्ताक्षर के लिए एक प्रतियोगिता आयोजित करवाई। इसमें कॉलेज की 120 छात्राओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय तृतीय आने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया। प्राचार्य श्रीराम परिहार ने सभी छात्राओं को शुद्ध उच्चारण करने एवं शुद्ध लिखने हिंदी में हस्ताक्षर करने का संकल्प दिलाया।