पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिंदी दिवस पर आज शहर के साहित्यकारों का सम्मान

हिंदी दिवस पर आज शहर के साहित्यकारों का सम्मान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिंदी दिवस पर आज शहर के साहित्यकारों का सम्मान

खंडवा. हिंदीदिवस के अवसर पर लायन्स, लायनेस क्लब एवं जेसीआई द्वारा नगर के साहित्यकारों का सम्मान किया जाएगा। इस दौरान अंग्रेजी की परतंत्रता विषय पर व्याख्यान का आयोजन भी होगा। रविवार को माणिक्य स्मारक वाचनालय में होने वाले कार्यक्रम में निबंधकार डॉ.श्रीराम परिहार, पूर्व मंत्री सखाराम पटेल, शफदर रजा खंडवी, डॉ निशिकांत कोचकर, ए.कमर, कैलाश मंडलेकर गोविंद कुमार गुंजन उपस्थित रहेंगे। राजेन्द्र परिहार ने बताया कार्यक्रम में महांडलेश्वर विवेकानंदपुरीजी आशीर्वचन और डॉं संध्या गंधे व्याख्यान देंगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक मनोज शर्मा, विशेष अतिथि प्रकाश शास्त्री उपस्थित रहेंगे।

नि:शुल्कस्वास्थ्य परीक्षण हुआ

खंडवा. अरविंदसोसायटी के अरविंद योगपीठ में पढ़ने वाले बच्चों शिक्षिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण शनिवार सुबह 9 बजे किया। इसमें हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. शशांक होरे, शिशु रोग के डॉ. वीरेंद्र लाड़, जनरल फिजिशियन डॉ. आरएस पटेल, डॉ. आशीष चौरे, डॉ. महेश, डॉ. मोहन पटेल, दंत चिकित्सक डॉ. करोड़े आदि ने अपनी सेवाएं दी। इसमें बच्चों को नि:शुल्क औषधियों का वितरण कर दांतों को सुरक्षित मजबूत बनाए रखने के उपाय बताए।