- Hindi News
- साउथ अफ्रीका की तर्ज पर रोकेंगे जंगली सूअर नीलगायों की जनसंख्या
साउथ अफ्रीका की तर्ज पर रोकेंगे जंगली सूअर-नीलगायों की जनसंख्या
साउथ अफ्रीका की तर्ज पर मप्र के जंगली सूअर और नीलगायों की जनसंख्या रोकी जाएगी। जंगल कटने और भोजन-पानी की तलाश में ये वन्यप्राणी अब गांव और शहरों की तरफ रूख करने लगे हैं।
वन्यप्राणियों द्वारा खेतों में फसल उजाड़ने की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। इनके पीछे-पीछे मांसाहारी जानवर भी आने लगे हैं। मप्र शासन ने पूरी रणनीति तैयार कर ली है। यह बात शनिवार दोपहर भोपाल के पीसीसीएफ अनिल ओबेराय ने कहीं। वे सिविल लाइंस डिपो में वन सुरक्षा समिति और वन अमले को संबोधित करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा साउथ अफ्रीका में बधियाकरण, प्राकृतिक संरक्षण और बेहोश कर घने जंगलों में छोड़ा जाएगा।
वनसमिति अध्यक्ष को आए चक्कर
>सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक डीपो में पीसीसीएफ की क्लास लगी। इस दौरान पूरे समय वनकर्मी समिति पदाधिकारियों को बैठना पड़ा।
> सेंधवा के धावली गांव से आए वन समिति अध्यक्ष कालूराम पटेल को मिर्गी गई। पीसीसीएफ ने कार्यक्रम समापन की घोषणा कर। कालूराम के लिए डॉक्टर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
> पीसीसीएफ ने सभी को दो आंखें बारह हाथ पिक्चर देखने की बात कही।
> इसके पहले वन समिति के लोगों ने स्थानीय समस्याएं पीसीसीएफ को बताई।
> पीसीसीएफ ने बांस लगाकर रोजगार दिलाने पर जोर दिया।