पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घर को स्मारक बनाए, खंडवा की शान बढ़ाएं

घर को स्मारक बनाए, खंडवा की शान बढ़ाएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्री दादाजी इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रोफेसर्स एवं विद्यार्थियों ने लिखे सीएम को पोस्टकार्ड

भास्कर संवाददाता. खंडवा

किशोर दा के घर को स्मारक बनाने को लेकर जनमंच ने शनिवार को श्री दादाजी इंजीनियरिंग कॉलेज में पोस्टकार्ड अभियान चलाया। कॉलेज के प्रोफेसर्स एवं छात्र-छात्राओं ने इसमें लिखा- हर दिल में बसते हैं किशोर दा। मुख्यमंत्रीजी किशोर दा के घर को स्मारक बनाए, खंडवा की शान बढ़ाएं। किशोर दा के घर को स्मारक बनाए जाने के अभियान में जनमंच को लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है।

शनिवार को कॉलेज के प्राचार्य डॉ.श्रीकांत तारे, छात्र आकाश मालवीया, रोहित दुबे, हिमांशु शर्मा, शुभम वर्मा, प्रशांत वर्मा, पवन जायसवाल, सौरभ सोनी, सिद्धार्थ बावने एवं छात्रा निधि चौहान, शिखा दसौरे, दिव्या अग्रवाल, मोहिता मुदलियार ने किशोर दा के घर को सहेजने का आग्रह मुख्यमंत्री एवं संस्कृति मंत्री से किया। पोस्टकार्ड अभियान में जनमंच के चंद्रकांत सांड, गणेश कानडे, कमल नागपाल एवं नारायण फरकले सहित मंच के अन्य पदाधिकारी शामिल थे।

जो खंडवा का नाम लेकर प्रोग्राम शुरू करते थे और जो जाने के बाद भी खंडवा को अपना घर मानते थे, आज उनका घर नहीं बचा पा रहे है ये बहुत दु:ख की बात है। -मनीष मालाकार, गणेश तलाई खंडवा

खंडवादो ही बातों के लिए जाना जाता है एक धूनीवाले दादाजी और दूसरे किशोर दा दादाजी का मंदिर तो बेहतर बन नहीं सका कम से कम किशोर दा का घर तो बचा ले। -रानू चौहान, खंडवा

किशोरदा के स्मारक को बनाने के लिए खंडवा के साथ-साथ मुंबई फिल्म इंडस्ट्रीज को भी आगे आना चाहिए। - डॉ.उदयकुमारसोनी, रामेश्वर रोड खंडवा

चलते-चलतेमेरे ये गीत याद रखना कभी अलविदा ना कहना कभी अलविदा ना कहना। हम किशोर दा के घर को बिकने नहीं देंगे हम इसका विरोध करते हैं। - अविनाशसिंह राजपूत, संजय नगर खंडवा

लोगों ने भेजे यह संदेश

बादशाह नगर निवासी मनोज तीर्थानी किशोर दा के नाम पर हर साल 13 अक्टूबर को उनकी पुण्यतिथि पर किशोर संगीत प्रेमी मंच के माध्यम से संगीत नाइट का आयोजन करते हैं। पिछले सात साल से किशोर दा के गीतों को गाने वाले श्री तीर्थानी ने बताया किशोर कुमार के घर को स्मारक बनाए जाने को लेकर धन की कमी नहीं होने देंगे। आवश्यकता पड़ी तो किशोर संगीत प्रेमी मंच एवं खुद के द्वारा किशोर नाइट का आयोजन कर पैसे जुटाएंगे।

किशोर नाइट से