बकरा बाजार में उमड़ी भीड़
बोरगांव बुजुर्ग. बकराईद को अभी 22 दिन हैं, किंतु तैयारी अभी से होने लगी है। शनिवार को बोरगांव के साप्ताहिक बैल बाजार में बड़ी संख्या में बकरों की खरीदी-बिक्री की गई। यहां महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों से व्यापारी आए थे। सुबह से दोपहर 12 बजे तक ज्यादा भीड़ रही। बाजार में करीब 500 बकरे बिकने आए थे। खंडवा से लाए गए पांच बकरे आकर्षण का केंद्र रहे।