पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 3 समय में 25 लीटर दूध दूहा, जीते 10 हजार

3 समय में 25 लीटर दूध दूहा, जीते 10 हजार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पशुपालनविभाग द्वारा गोपाल पुरस्कार योजना के तहत पंधाना किल्लौद में विकासखंड स्तर पर स्पर्धा हुई। पंधाना में ओंकारलाल शिवनारायण रुस्तमपुर की गीर नस्ल की गाय नर्मदा ने तीन समय में 25.23 लीटर दूध देकर 10 हजार रूपए का पहला पुरस्कार जीता।

महेश पिता रामलाल आरूद की गाय गंगा ने 12.78 लीटर दूध देकर द्वितीय 7 हजार 500 रुपए और महेन्द्र पिता हरगोविन्द रुस्तमपुर की गाय जमना ने 10.55 लीटर दूध देकर तृतीय पुरस्कार 5 हजार रुपए जीते। किल्लौद में हुई स्पर्धा में रामनारायण विश्वकर्मा निवासी बिल्लौद की गाय ने तीन समय में 14.800 लीटर, दिलीप सिंह बिल्लौद की गाय ने 14.252 लीटर संजीव राव बिल्लौद की देसी गाय ने 9.623 लीटर दूध देकर प्रथम, द्वितीय तृतीय पुरस्कार जीता।

खंडवामें स्पर्धा आज- सहायकउपसंचालक डाॅ. एके चौरे ने बताया खंडवा, पुनासा छैगांवमाखन विकासखंड में बुधवार शाम से स्पर्धा शुरू होगी। स्पर्धा में शामिल गायों का बुधवार शाम, गुरुवार सुबह शाम का दूध निकाला जाएगा।

पंधाना में नर्मदा गाय एवं पशुपालक ओंकारलाल को माला पहनाकर पुरस्कृत करते अंत्योदय समिति के ब्लाक अध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह चौहान, डाॅ. कड़वा चौहान।