पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छेड़छाड़ करने वालों ने पिता को धमकाया, कहा केस वापस लो

छेड़छाड़ करने वालों ने पिता को धमकाया, कहा- केस वापस लो

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनचले पीछा कर कट मारते हैं

इंदौर | खंडवारोड यूनिवर्सिटी के पास भंवरकुआं थाना है फिर भी मनचलों को कोई डर नहीं। वे झुंड बनाकर छात्राओं का पीछा करते हैं। रास्ते भर फब्तियां कसते हैं, कट मारते हैं। इसके कारण कई बार छात्राएं हादसे का शिकार होते-होते बचीं।

यह जानकारी रविवार को यूनिवर्सिटी की छात्राओं ने भास्कर को वाट्स-एप के जरिए भेजी। छात्राओं के साथ छात्र भी मैसेज कर बता रहे हैं कि कहां छेड़छाड़ होती है। ताजा उदाहरण शनिवार का है। एक छात्रा अपने दोस्त के साथ यूनिवर्सिटी से निकलकर जा रही थी। 3-4 बाइक पर सवार लड़के उसके पीछे लग गए।

लड़कों ने बार-बार हॉर्न बजाए और कमेंट किए। छात्रा के दोस्त ने लड़कों को ललकारा तो वे धमकी देकर चले गए। छात्रा ने बताया ऐसा अक्सर होता है। छात्रा के साथ उसकी अन्य सहेलियों ने भी यह जानकारी भेजी। इसके अलावा 22 लोगों ने संपर्क किया। ज्यादातर ने स्थानीय कॉलोनियों में छेड़छाड़ होने की शिकायत की।

महिला को जबरन बाइक पर बैठाने की कोशिश

इधर, एक महिला का रास्ता रोककर एक युवक ने जबरदस्ती बाइक पर बैठाने की कोशिश की। महिला चिल्लाई को वह भाग गया। महिला ने परिजनों को घटना बताई तब उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज करवाई। रावजी बाजार पुलिस के अनुसार शनिवार को 30 वर्षीय महिला गाड़ी अड्डा रेलवे क्राॅसिंग के पास से गुजर रही थी, तभी आरोपी सचिन पिता महेश खत्री निवासी गाड़ी अड्डा ने सामने बाइक खड़ी कर महिला का हाथ पकड़ लिया। सचिन ने जबरदस्ती बाइक पर बैठाने का प्रयास भी किया। महिला ने विरोध किया तो आरोपी भाग गया। महिला ने घटना की जानकारी परिवार को दी तो वे आरोपी की तलाश करने लगे। वह नहीं मिला तो पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

थाना प्रभारी का वह नंबर दे दिया जो बंद है

अन्नपूर्णारोड की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला को कोई परिचित दो दिन से कॉल कर परेशान कर रहा है। उन्होंने महिला सेल में कॉल किया तो उन्हें थाना प्रभारी का वो नंबर दिया गया जो बंद हो चुका है। आखिर में उन्होंने भास्कर से संपर्क किया और बताया दिनरात कॉल आने से वे परेशान हो चुकी हैं। पुलिस के रवैये से परेशान महिला की अब भास्कर की पहल पर सोमवार को वी केयर फॉर यू में शिकायत दर्ज होगी।

अगर कोई छेड़छाड़ कर रहा है तो सहें नहीं, डरे नहीं। इस नंबर पर भास्करको94259-02433 कॉल, एसएमएस या वॉट्स-एप करें। हम आपकी बात वरिष्