- Hindi News
- तीन राज्यों की खुफिया पुलिस संभालेगी पीएम की सुरक्षा
तीन राज्यों की खुफिया पुलिस संभालेगी पीएम की सुरक्षा
सिंगाजीथर्मल पावर परियोजना दोंगालिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने की तैयारियां चल रही हैं। पावर स्टेशन पर हेलिपेड निर्माण के साथ ही मोदी के लिए बड़ा मंच बनाने का स्थान तय किया जा चुका है। हालांकि उनके आने की तारीख फिलहाल तय नहीं होने केंद्र से कोई निर्देश नहीं मिलने पर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू नहीं की है। वहीं पुलिस प्रशासन भी प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निर्देश का इंतजार कर रहा है। सूत्रों के मुताबिक पीएम की सुरक्षा के लिए 8 जिलों का बल तैनात किया जाएगा। साथ ही गुजरात, दिल्ली मप्र की प्रमुख सुरक्षा एजेंसियां सुरक्षा के लिए तैनात रहेंगी। फिलहाल सुरक्षा के मद्देनजर पावर स्टेशन पर पुलिस के जवानों को ड्यूटी पर लगाया गया है।
मंचका निर्माण जारी
^पीएमके आने की तारीख तय नहीं हो पाई है। निर्देश मिलने पर हेलिपेड मंच का निर्माण किया जा रहा है। आगे जैसे निर्देश मिलेंगे वैसा काम किया जाएगा।^ -आरकेमल्होत्रा, ईई,सिंगाजी थर्मल पॉवर स्टेशन