छोटी बहन को स्टेशन पर छोड़ गई बड़ी बहन
छोटी बहन को स्टेशन पर छोड़ गई बड़ी बहन
खंडवा.पानीलेने के बहाने बड़ी बहन ने छोटी बहन को स्टेशन पर छोड़ दिया और लापता हो गई। घटना शनिवार दोपहर की है। बालिका को चाइल्ड लाइन कॉआर्डिनेटर कीर्ति तामगाड़गे ने रेलवे पुलिस से पंचनामा बनाने के बाद बाल सखा में भेजा है। चाइल्ड लाइन के अनुसार बालिका का नाम सुमित्रा है। उसे माता-पिता का नाम भी नहीं पता है। बचपन से ही बड़ी बहन कृष्णा के साथ रही। बालिका ने बताया कि वह बांगरदा में बहन के साथ मामा के घर रहती थी।
कुएंमें गिरने से वृद्ध मौत
खंडवा.छैगांवमाखनथाना क्षेत्र के ग्राम दोंदवाड़ा में रविवार अलसुबह कुएं में गिरने वृद्ध की मौत हो गई। उसकी शिनाख्त बाबूलाल गोपाल (60) के रूप में की गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव परिजन को सौंप दिया।