पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंडी अध्यक्ष से विरोध करते रहे किसान, फिर कम हुई मिर्च की तुलाई

मंडी अध्यक्ष से विरोध करते रहे किसान, फिर कम हुई मिर्च की तुलाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किसानोंके विरोध के बाद भी व्यापारियों ने मंडी में मिर्च की मनमाफिक तुलाई की। मंडी अध्यक्ष देखते रहे और व्यापारी किसानों की मिर्च की कम तुलाई करते रहे। वहीं एक से दो किलो की चुंगी भी काटी गई। इतना सब होने के बाद भी अध्यक्ष द्वारा विरोध नहीं किया गया।

पंधाना रोड स्थित सब्जी मंडी में रविवार को आसपास के गांवों के किसान लाल मिर्च लेकर आए। व्यापारियों ने पहले मिर्च की बोली लगाई। फिर मिर्च की बोरियों को कांटे पर तौलना शुरू किया। मिर्च को कांटे पर रखते ही 1 से 2 किलो की कटौती उनके द्वारा की गई। कुछ किसानों ने विरोध किया तो उसकी तुलाई बंद कर दी। मौके पर मौजूद अध्यक्ष आनंद मोहे उलटे किसानों को समझाते रहे व्यापारियों से कुछ नहीं कह पाए।

^मैंनेनिरीक्षण किया। कुछ किसानों की शिकायत पर व्यापारियों को चुंगी काटने कम तौल करने के लिए समझाया है। अब व्यापारी ऐसा नहीं करेंगे। आनंदमोहे, मंडीअध्यक्ष