पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ब्लड प्रेशर और शुगर से ग्रसित हमारी पुलिस

ब्लड प्रेशर और शुगर से ग्रसित हमारी पुलिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लगातारड्यूटी और समय पर भोजन नहीं करने के कारण हमारी पुलिस बीमार हो रही है। किसी की आंखें खराब हो रही तो किसी को ब्लड प्रेशर और शुगर की बीमारी ने घेर लिया है। कुछ पुलिसकर्मियों का ईसीजी जांच करने के बाद उन्हें तत्काल बेड रेस्ट के लिए लिखा गया।

लंबे समय बाद पुलिसकर्मियों के लिए रविवार को स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान 550 पुलिसकर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। दिल की धड़कन में गड़बड़ी की शंका के चलते 105 लोगों का ईसीजी किया गया। शिविर में जांच के बाद 6 जवानों को पहली बार पता चला की उन्हें शुगर हो गई। 40 जवानों को पता ही नहीं था कि उन्हें चश्मा की आवश्यकता है। जांच के दौरान जवानों ने डॉक्टर से कहा अक्षर दिखाई नहीं देते थे। आजकल-आजकल के कारण डॉक्टरी जांच नहीं करा सके। शिविर में सिविल सर्जन डॉ. ओपी जुगतावत ने एसपी एमएस सिकरवार, एएसपी गोपाल खांडेल सीएसपी अभिषेक दीवान का मेडिकल परीक्षण किया। इस दौरान तीनों ही अधिकारी एकदम फिट पाए गए।

ईसीजी जांच के दौरान दो जवानों के दिल की धड़कन तेज होने से उन्हें तत्काल छुट्टी देकर बेड रेस्ट के निर्देश दिए। पिपलौद थाने में पदस्थ आरक्षक को 2006 में अटैक आया था। उपचार के बाद सामान्य लगने लगा। रविवार को जांच में पता चला कि उन्हें तत्काल आराम की जरूरत है।

शिविर में पुलिसकर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण करते डॉक्टर।