- Hindi News
- ग्रामोद्योग मेले में डेढ़ लाख का हुआ व्यवसाय
ग्रामोद्योग मेले में डेढ़ लाख का हुआ व्यवसाय
ग्रामोद्योग मेले में डेढ़ लाख का हुआ व्यवसाय
खंडवा।गांधीभवन में आयोजित पांच दिनी जिला स्तरीय ग्रामोद्योग मेले में एक लाख पचास हजार रुपए का व्यवसाय हुआ। रविवार को ग्रामोद्योग मेले का समापन हो गया। मेले का आयोजन प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के अंतर्गत किया गया था। ग्रामोद्योग मेले में लघु उद्यमियों के उत्पादों की लोगों ने जमकर खरीदारी की। विभिन्न राज्यों से आकर अपने उत्पादों का स्टाल लगाकर प्रचार कर रहे उद्यमियों को जिला समन्वयक अधिकारी ने प्रमाण-पत्र दिए। मेले में सौंदर्य प्रसाधन, लेदर जैकेट, दवाइयां, ब्रेकरी उत्पाद, जैविक खाद आदि के स्टाल लगाए गए।