पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नर्मदा एक्वाडक्ट पुल के पास युवक का शव मिला

नर्मदा एक्वाडक्ट पुल के पास युवक का शव मिला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खंडवा| पुलिसने खेड़ी घाट पर नर्मदा नदी के एक्वाडक्ट पुल के मध्य रविवार सुबह अज्ञात युवक (30) का शव संदिग्ध अवस्था अवस्था में बरामद किया है। युवक रिबॉक के जूते नीली जींस पहने था। शव के पास सल्फॉस की गोलियां, पानी की बॉटल, डिस्पोजल गिलास भी बरामद किए गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर कपड़े चेक किए। इस दौरान जेब में कुछ भी नहीं मिला। शाम तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को ओंकारेश्वर के पोस्टमार्टम कक्ष में रखवा दिया। पुलिस ने जिले के सभी थानों में सूचना दी है। आशंका है कि युवक की किसी ने हत्या करने के बाद शव को बीच पुल पर पटक दिया है। उसके मुंह से झाग नहीं निकल रहा था। घटनास्थल पर पानी की बॉटल, डिस्पोजल और सल्फॉस की गोलियों को भी जमाकर रख दिया। मोरटक्का चौकी के प्रधान आरक्षक दिनेश डाबर ने बताया सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा कि युवक की मौत कैसे हुई।