पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एफआईआर दर्ज कराई तो बना दिया आंगनवाड़ी भवन

एफआईआर दर्ज कराई तो बना दिया आंगनवाड़ी भवन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रूधीमें आंगनवाड़ी भवन बन गया है। जिला प्रशासन को इसे बनवाने के लिए कड़ी मशक्कत करना पड़ी। दरअसल आंगनवाड़ी भवन बनाने के लिए 2013 में ग्राम पंचायत को ढाई लाख रुपए दिए गए। सरपंच-सचिव ने यह राशि बैंक से निकालकर खर्च भी कर दी लेकिन भवन नहीं बनाया। मामला तत्कालीन कलेक्टर नीरज दुबे तक पहुंचा। उन्होंने सहायक कलेक्टर पंकज जैन को जांच करके कार्रवाई करने को कहा। सहायक कलेक्टर जैन ने तेजी से जांच कराई।

रुपए निकलने और भवन नहीं बनने पर सरपंच-सचिव के विरुद्ध गबन करने की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज करा दिया। उन्होंने स्वयं पूरे मामले पर नजर रखी। इसके बाद काम शुरू हुआ और भवन तैयार हो गया है। सहायक कलेक्टर ने 3 मार्च को सरपंच-सचिव पर धारा 420, 408 409 के तहत प्रकरण दर्ज कराया था। जिला प्रशासन की रिपोर्ट होने के कारण कोतवाली पुलिस ने भी कार्रवाई तेजी से की। सरपंच-सचिव से पूछताछ हुई तो उन्होंने भवन बनाने की बात कही। भवन बनाने के लिए कार्रवाई में ढील दी गई। इसके बाद डेढ़ साल से नहीं बन रहा भवन चार महीने में बनकर तैयार हो गया। भवन तैयार होने की रिपोर्ट होने पर मौजूदा सहायक कलेक्टर रजनी सिंह ने पुलिस को प्रकरण समाप्त करने के निर्देश दिए हैं।

--