- Hindi News
- सूर्य की पहली किरण हमें ऊर्जा प्रदान करती है डॉ. परिहार
सूर्य की पहली किरण हमें ऊर्जा प्रदान करती है - डॉ. परिहार
सूर्यकी पहली किरण से मनुष्य को ऊर्जा मिलती है। इससे मनुष्य के सोचने समझने की क्षमता में विकास होता है। यह बात डॉ. श्रीराम परिहार ने रविवार को बैंक ऑफ महाराष्ट्र द्वारा टैगोर पार्क में आयोजित स्वास्थ्य जागरूकता शिविर में कही। उन्होंने कहा कि कृषि का विकास, बच्चों का विकास और भौतिक विकास ये सब विकास मनुष्य बैंकों के माध्यम से ही कर सकता है। इस दौरान बैंक कर्मचारियों ने पार्क से स्वास्थ्य जागरूकता रैली निकाली। शिविर में मुख्य महाप्रबंधक बैंक दिलीप राज कसेरा, गोविंद शर्मा, विपणन अधिकारी संतोष शर्मा, मुकेश उपाध्याय सहित बैंक के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।
स्वास्थ्य जागरुकता रैली में शामिल बैंक अधिकारी-कर्मचारी।