अपनी प्रतिक्रिया हमें भेजंे
विधायक बोले- फोरलेन निर्माण में कोताही बरतने वालों पर कराएंगे सख्त कार्रवाई
निर्माणकी धीमी चाल और पसरे अतिक्रमण के कारण 2.2 किमी लंबा फोरलेन नहीं बन सका है। जिसका खामियाजा आधे शहर और पंधाना रोड तौल कांटे से इंदौर नाका बायपास से गुजरने वाले लोगों को उठाना पड़ रहा है।
लेटलतीफी के पीछे जिम्मेदार अफसर और ठेकेदार पर सख्त कार्रवाई करेंगे। भास्कर से विशेष चर्चा में रविवार को विधायक देवेंद्र वर्मा ने यह बात कही। उन्होंने कहा फोरलेन के लिए जिला योजना समिति की बैठक से लेकर राशि स्वीकृत कराने में खासी मेहनत की है। बावजूद इसके अतिक्रमण हटाने और ठेकेदार से समय-सीमा में काम पूरा कराने में अफसर नाकाम साबित हुए। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अनुशंसा करेंगे। धूल, गड्ढों से परेशान यहां के रहवासियों और व्यापारियों की समस्या शीघ्र ही दूर कराने का प्रयास करेंगे। इतना नहीं फोरलेन का काम भी पूरा कराएंगे।
दो विभाग के अफसरों में तालमेल की कमी
लोक निर्माण विभाग और नगर निगम के अफसरों में आपसी तालमेल, दृढ़-इच्छाशक्ति की कमी है। इस कारण फोरलेन निर्माण से अतिक्रमण नहीं हट सका है। लेटलतीफी के चलते यहां रहने वाले लोगों को एलर्जी हो गई है। व्यापारी वर्ग भी काफी परेशान है। एक तो उनका व्यापार प्रभावित हो रहा है। दूसरा बेचने वाली सामग्री भी धूल-मिट्टी से खराब हो रही है। इसकी शिकायत वे लोग सीएम हेल्पलाइन में भी कर चुके है। फिर भी समस्या जस की तस बनी हुई है। जिला प्रशासन की निष्क्रियता के चलते यहां के रहवासी परेशान हैं। लोगों को धूल से परेशानी हो रही है। व्यापारियों का कहना है कि यदि शीघ्र ही समस्या का निराकरण नहीं किया जाता तो आंदोलन किया जाएगा।
बायपास रोड पर उड़ते धूल के गुबार के कारण चालकों को दिन में भी वाहनों की हैडलाइट जलाकर निकलना पड़ रहा है।