- Hindi News
- ट्रेन से शराब की तस्करी कर रहे युवक को पकड़ा
ट्रेन से शराब की तस्करी कर रहे युवक को पकड़ा
खंडवा| इंदौर-खंडवापैसेंजर ट्रेन में शराब का अवैध परिवहन करने वाले युवक को आबकारी टीम ने रेलवे स्टेशन परिसर में ऑटो में बैठते हुए शराब सहित पकड़ लिया। रविवार दोपहर जिला आबकारी अधिकारी वीएस सोलंकी को मुखबिर ने सूचना दी कि शाम 4.30 बजे इंदौर से खंडवा रही पैसेंजर ट्रेन में एक युवक अवैध शराब ला रहा है। जानकारी मिलते ही श्री सोलंकी ने उपनिरीक्षक सीएस मीणा, प्रधान आरक्षक श्यामलाल भावसार, आरक्षक राजू डुडवे को सिविल ड्रेस में ट्रेन पर नजर रखने को कहा। शाम 4.30 बजे ट्रेन के स्टेशन पर रुकते ही उपनिरीक्षक सीएस मीणा ने संदिग्ध युवक वीरू उर्फ वीरेंद्र पिता तुलसीराम सोनकर निवासी लोहारी नाका को देख लिया। ऑटो में बैठते ही आबकारी टीम युवक के पास पहुंची। युवक के हाथ में टाट का बोरा देख पूछताछ की। इस दौरान युवक ने कहा मेरे घर का सामान है। टीम ने संदिग्ध युवक का बोरा चेक किया तो तीन पेटियों में 54 लीटर शराब मिली। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। आरोपी को सोमवार दोपहर कोर्ट में पेश किया जाएगा।
शराब के साथ पकड़ाया युवक।