पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पाइप से हुई प्लेटफार्म की धुलाई, छिड़का ब्लीचिंग

पाइप से हुई प्लेटफार्म की धुलाई, छिड़का ब्लीचिंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाइप से प्लेटफार्म की धुलाई करता ठेकेदार का कर्मचारी।

भास्कर संवाददाता| खंडवा

जंक्शनपर निजी कंपनी ने मैकेनाइज्ड क्लीनिंग का काम तो संभाल लिया है लेकिन उसने अब तक रेलवे के साथ हुए अनुबंध के मुताबिक मशीनों से जंक्शन की सफाई शुरू नहीं की है।

रविवार को ठेकेदार के 17 कर्मचारियों ने पाइप से प्लेटफार्म की धुलाई की। जगह-जगह डस्टबीन में पॉलीथीन लगाए और ट्रैक पर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया। इसके पहले रेलवे अफसर ने कर्मचारियों की क्लास लेकर कामकाज समझाया। ठेकेदार ने रेलवे अफसरों को जल्द ही सभी मशीनें खंडवा लाने और मैकेनाइज्ड क्लीनिंग से जंक्शन की सफाई करने का आश्वासन दिया है। भुसावल मंडल ने 25 लाख रुपए सालाना खर्च पर जंक्शन की साफ-सफाई का ठेका दिया है। मंडल के आला अफसर के दौरे की सूचना मिलते ही साफ-सफाई का काम तेज हो गया। हालांकि उनका दौरा टल गया।

^दोदिन में ठेकेदार को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए हैं। यदि उसके बाद भी व्यवस्था नहीं सुधरती है तो ठेकेदार पर कार्रवाई की जाएगी। मनोजझंवर, पीआरओ,भुसावल रेल मंडल