पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समारोह की तैयारी तेज, पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे

समारोह की तैयारी तेज, पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पूर्वनिमाड़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के स्वर्ण जयंती समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। गौरीकुंज सभागृह में 18 दिसंबर को आयोजित समारोह में दैनिक भास्कर समूह के चेयरमैन रमेश चंद्र अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इस दौरान मैनेजमेंट गुरु एन. रघुरामन का व्याख्यान भी होगा। आयोजन की रूपरेखा तय करने रविवार को संगठन की बैठक का आयोजन हुआ। चेंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष इकबालशंकर गुलाटी की अध्यक्षता में कार्यालय में आयोजित बैठक में पदाधिकारी और सदस्यों को दायित्व सौपे गए।

इन्हें सौंपे दायित्व

सचिव अशोक अग्रवाल ने बताया कि स्वागत समिति में दुर्गाशंकर गुप्ता, प्रकाश बाहेती, गुरमीत सिंह उबेजा लखनलाल नागौरी को शामिल किया गया। भोजन व्यवस्था का जिम्मा महेश पटेल, ईश्वरभाई पटेल राजीव शाह संभालेंगे। मंच साज-सज्जा समिति में संतोष गुप्ता, सुनील जेटली, राजीव शाह कमल नागपाल को शामिल किया गया है। पंजीयन समिति में संतोष अग्रवाल, मनोहर अग्रवाल श्रीराम गुप्ता को रखा गया है। स्वर्ण जयंती समारोह के संयोजक कमलेश हूमड़ राजकुमार जैन रहेंगे। बैठक में तय किया गया कि कार्यक्रम को भव्य रूप से मनाया जाएगा। प्रचार-प्रसार के लिए शहर में होर्डिंग्स लगाने के साथ ही अन्य सूचना साधनों का उपयोग भी किया जाएगा। बैठक में संगठन के सभी पदाधिकारी मौजूद थे।

बैठक में आयोजन की तैयारियों पर चर्चा करते चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी।

स्वर्ण जयंती