पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ढाई महीने में बनेगी नई पुलिया, खुदाई शुरू

ढाई महीने में बनेगी नई पुलिया, खुदाई शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशंगाबाद-खंडवास्टेट हाईवे पर हरसूद नाका से इंदिरा चौक तक 11 मीटर चौड़े फोरलेन निर्माण के मद्देनजर सिविल लाइंस रोड की बरसों पुरानी पुलिया की जगह अब 12 मीटर चौड़ी और 28 मीटर लंबी नई पुलिया बनाई जाएगी। टेंपल टेक पुलिया का काम करीब दो से ढाई महीने में पूरा होगा। रविवार दोपहर पोकलेन मशीन से पुलिया की खुदाई कर गहरीकरण का काम हुआ। इसके बाद नाले में निकासी निकाली गई। खुदाई पूरी होने के बाद बेस डालने का काम शुरू होगा। पुलिया के दोनों छोर पर 5-5 मीटर रिटर्न (सड़क) भी बनाई जाएगी। इंदौर की कंस्ट्रक्शन कंपनी पुलिया निर्माण के लिए 24 घंटे काम करेगी। अंग्रेजों के जमाने की इस पुलिया को बंद कर डायवर्ट रूट से वाहनों को निकाला जा रहा है। यहां यातायात पुलिस के दो जवान भी तैनात किए गए हैं।

अतिक्रमण नहीं हटा, इसलिए निर्माण में हो रही देरी

टेंपल टेंक पुलिया पर खुदाई करती पोकलेन मशीन।

इंदौर के बीआर गोयल कंस्ट्रक्शन की मानें तो फोरलेन निर्माण का काम काफी धीमी गति से चल रहा है। इसका प्रमुख कारण सड़क किनारे जमा अतिक्रमण है। इसे हटाने में जिला प्रशासन और स्थानीय नेताओं का सहयोग नहीं मिल पा रहा है। इस कारण फोरलेन निर्माण में देरी हो रही है। तो हमारे पास संसाधन की कमी और ही अमले की।