पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • करंट से झुलसे बंदर का इलाज कराया

करंट से झुलसे बंदर का इलाज कराया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करंट से झुलसे बंदर का इलाज कराया

छैगांवमाखन| गांवमें दो दिन पहले एक बंदर करंट लगने से झुलस गया था। शनिवार को वन विभाग के ओमप्रकाश दुबे ने उसका इलाज कर छोड़ दिया था। उसकी हालत में सुधार नहीं होने पर रविवार सुबह प्रदीप कुशवाह और शेख नईम ने वन विभाग खंडवा को सूचना दी। वहां से दो वनकर्मी आए और मशक्कत के बाद उसे पकड़कर पशु अस्पताल देशगांव ले गए। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

पूर्ण रूप से ठीक होने पर बंदर को जंगल में छोड़ दिया जाएगा। बंदर को पकडऩे में विवेक तंवर, दिग्पालसिंह तंवर, मोनू चाचा ने भी सहयोग किया।