किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं करेंगे
किसानोंकी हर समस्या का निराकरण कर पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे। उनकी तकलीफें दूर करना पहली प्राथमिकता होगी। पहले बैंक में उन्हें अपमानित किया जाता था। ऋण वसूली के लिए बैल जब्त कर लिए जाते थे। अब यह अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद पहली बार नगर में आए बैंक अध्यक्ष हुकुमचंद यादव ने सोसायटी में किसानों को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री की इच्छानुरूप खेती को लाभ का धंधा बनाने में किसानों को हमसे जो भी अपेक्षा होगी उसे पूरा करेंगे। समिति सेवकों को अच्छा व्यवहार करने की हिदायत दी गई है। समिति ने कोई गड़बड़ी भी बर्दाश्त नहीं करेंगे। कार्यक्रम को नवनिर्वाचित नपं अध्यक्ष संतोष राठौर, छगनलाल जैन आदि ने भी संबोधित किया। यादव ने बताया हमने शासन को 38 हजार टन यूरिया की डिमांड भेजी है। अब तक 20 हजार टन आया है। किसानों को निर्धारित दाम पर ही यूरिया दिया जाएगा। श्री यादव ने किसानों से वैज्ञानिक तरीके से खेती के साथ पशुपालन और दुग्ध उत्पादन पर ध्यान देने का आग्रह किया।
बांगरदामें शॉल-श्रीफल से सम्मान: बांगरदामें रविवार नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सेवा सहकारी समिति परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष हुकुमचंद यादव, खंडवा महापौर सुभाष कोठारी, पुनासा बैंक संचालक शशि कपूर, मूंदी नपं अध्यक्ष संतोष राठौर को शॉल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते बैंक अध्यक्ष हुकुमचंद यादव।