ट्रेन में शराबी यात्री ने मचाया हंगामा
ट्रेन में शराबी यात्री ने मचाया हंगामा
खंडवा|बुधवारसुबह 11.30 बजे अजमेर-हैदराबाद एक्सप्रेस में एक यात्री ने जमकर हंगामा मचाया। सूचना मिलते ही स्टेशन प्रबंधक रमेश चंद्रा और जीआरपी एएसआई जीपी दुबे मौके पर पहुंचे। यहां नशे में धुत एक यात्री ने दूषित भोजन के कारण उल्टी होने की मौखिक शिकायत की। जब अफसरों ने यात्री से लिखित में शिकायत करने की बात कही तो उसने मना कर दिया।