भागवत कथा में ध्रुव चरित्र सुनाया
भागवत कथा में ध्रुव चरित्र सुनाया
खंडवा.समीपके बिजोरा भील गांव में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन बुधवार को कथावाचक पं. रमाकांत व्यास ने ध्रुव चरित्र सुनाया। उन्होंने कहा ध्रुव चरित्र से बचपन सुधारें और प्रभु चरित्र से युवावस्था। जड़भरत चरित्र से वानप्रस्थ एवं ऋषभदेव चरित्र से वृद्धावस्था सुधारी जा सकती है। यदि मनुष्य इसमें भी चूक जाए तो अजामिल के समान संकीर्तन के माध्यम से मोक्ष प्राप्त किया जा सकता है। दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक आयोजित कथा के कथा के चौथे दिन गुरुवार को प्रहलाद चरित्र, बली प्रसंग और कृष्ण जन्मोत्सव कथा सुनाई जाएगी।