पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सलाह सुरक्षा, लूट के शिकार हो रहे व्यापारी

सलाह सुरक्षा, लूट के शिकार हो रहे व्यापारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेमें व्यापारी बदमाशों के निशाने पर हैं। महज दो महीने में चार बड़ी वारदातों में लाखों रुपए की लूट होने के बाद पुलिस की सक्रियता कटघरे में खड़ी नजर रही है। डेढ़ महीने पहले तेल व्यवसायी राजेश आहुजा पर कट्टा अड़ाकर ढाई लाख की लूट। इसके बाद खुलासा चौकी में सेल्समैन और व्यापारी को गोली मारकर लाखों रुपए की लूट में आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम हाथ-पांव मार रही थी कि मंगलवार को शकर व्यापारी को लूटकर पुलिस को चुनौती दी है। रोशनी और आशापुर के पास हुई लूट के मामले में पुलिस ने हरदा-खिरकिया के बदमाशों को पूछताछ के लिए उठाया। उम्मीद थी कि जल्द ही मामले में खुलासा होगा। लेकिन पूछताछ के बाद पुलिस ने संदिग्धों को छोड़ दिया। मामले में एक संदिग्ध आरोपी राजा पर पांच हजार रुपए का इनाम घोषित किया है।

तलाश कर रहे हैं

^सुनसानइलाके और मौका देखकर बदमाश वारदात कर रहे हैं। व्यापारियों हो या आम नागरिक सावधानी बरतें। परिस्थितियों को देखकर चलना चाहिए। बदमाशों की तलाश में अलग-अलग टीमें रवाना की गई हैं। कुछ गोपनीय जानकारी भी मिली है। गोपालखांडेल, एएसपी

{ शहर के ज्यादातर व्यापारी दुकान बंद करने के बाद नकदी रुपए को बैग में भरकर घर ले जाते हैं। इनपर बदमाशों की नजर रहती है। मौका देखते ही बदमाश वारदात को अंजाम देते हैं।

{ दुकान बंद करने के बाद बैग या डिक्की के अंदर लाखों रुपए रखे होते हैं। कुछ लोग पान और चाय की दुकान पर रुकते हैं।

{ नकदी होने के बाद अकेले रहते है। हमेशा एक ही रास्ते से घर जाते हैं।

अकेले ही रुपए लेकर निकलते हैं

आधी रात तक जंगलों में भटके, नहीं मिले बदमाश

मंगलवाररात शकर व्यापारी वीरेंद्र उर्फ लच्छू तीर्थानी पर हवाई फायर कर 3.50 लाख रुपए लूटने वाले बदमाशों की तलाश में आधी रात तक पुलिस ने जंगलों की खाक छानी लेकिन पता नहीं चल पाया। वीरेंद्र द्वारा बताए हुलिये और बाइक को कुछ लोगों ने हजरत खानशाहवली क्षेत्र से जंगल के रास्ते बड़गांव भीला की ओर जाते हुए देखा। पुलिस ने क्षेत्र का चप्पा-चप्पा छान मारा। घटना को लेकर सिंधी समाज में आक्रोश है। समाज के अनिल भगवानदास आरतानी ने बताया कि डेढ़ माह में लूट की यह दूसरी घटना है। बदमाश हमारी कॉलोनी और घर तक आकर वारदात कर रहे हैं। पुलिस को 24 घंटे का समय दिया है। इस अवधि में भी अगर बदमाश नहीं पकड़ाते है तो समाज द्वारा धरना प्रदर