- Hindi News
- चचेरी बहनों को जहर पिला दुष्कर्म का प्रयास
चचेरी बहनों को जहर पिला दुष्कर्म का प्रयास
भास्कर न्यूज | सनावद (खरगोन)
शहरसे 5 किमी दूर ओंकारेश्वर रोड स्थित खंडवा जिले के इनपुन गांव में दो चचेरी बहनाें को जहर पिलाकर दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। परिजन ने कहा दोनों शाैच के लिए गई थी। तभी युवकों ने उन्हें पकड़ लिया। पहले उन्हें जहर पिलाया फिर दुष्कर्म का प्रयास किया। छीनाझपटी में युवतियां कुएं में गिर गई। दोनों को सिविल अस्पताल सनावद में भर्ती कराया गया। डॉक्टराें ने जहर पीने की पुष्टि की। एक युवती की हालत ज्यादा नाजुक है। इनपुन में नाक, कान की ज्वेलरी बेचने वाले कुछ खानाबदाेश परिवार डेरा डालकर रह रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर करीब डेढ़ बजे युवतियां शौच के लिए गई थी। शेष| पेज 11 पर
तभीकुछ युवकों ने उन्हें पकड़ लिया। मामले में परिजन ने बात करने से इनकार कर दिया। मौके पर पहुंचे मांधाता थाना एसआई दिनेश डाबर ने कहा अभी जांच कर रहे हैं। वहीं सनावद सिविल अस्पताल के डॉ.आरएस पाटीदार ने कहा दोनों युवतियों ने जहर पिया था। इसमें से एक की हालत नाजुक है। कपड़े गीले नहीं थे इसलिए पानी में गिरने की बात सामने नहीं आई। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें इंदौर रैफर किया गया है।