डॉक्टर ने कहा- ठंड और कमजोरी से गई जान
भास्कर न्यूज | खकनार (बुरहानपुर)
जिलेके तुकईथड़ रेलवे स्टेशन के बाहर सो रहे 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। डाॅक्टर उसकी मौत का कारण ठंड और कमजोरी बता रहे हैं। उसकी जेब से मतदाता परिचय पत्र और टेलीफोन नंबरों की डायरी मिली है। इस आधार पर शिनाख्त खरगोन जिले की बड़वाह तहसील के ग्राम बफलगांव-रतनपुर निवासी खूबचंद राजाराम के रूप में हुई। मृतक के भानजे ने बताया मामाजी इंदौर-अकोला पैसेंजर बड़वाह लौट रहे थे। संभवत: उन्हें नींद लग गई और वे तुकईथड़ पहुंच गए। खकनार थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी। शेष| पेज 11 पर
घटनाबुधवार दोपहर 12 बजे की है। बुधवार को अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस था। खकनार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर देवेंद्र पूनीवाला ने बताया बुजुर्ग की मौत ठंड, कमजोरी और भूख के कारण हुई है।
जानकारी अनुसार तुकईथड़ रेलवे स्टेशन के बाहर दोपहर 12 बजे लोगों ने खूबचंद को लेटे देखा। तबीयत खराब होने की आशंका पर लोगों ने खकनार थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। यहां से एंबुलेंस 108 मौके पर पहुंची। इससे खूबचंद को खकनार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे बुरहानपुर के जिला अस्पताल रैफर करने की तैयारी की जा रही थी। लेकिन इस दौरान उसने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने मौत के पीछे ठंड को कारण बताया है। पुलिस ने डायरी में नंबर देखकर खूबचंद के भानजे जिला पंचायत बुरहानपुर में सहायक कृषि उद्यानिकी अधिकारी आशीष आनंदराव कुड़ेकर सहित अन्य परिजन को सूचना दी। इस पर आशीष खकनार पहुंचे। पुलिस ने शाम करीब 7 बजे शव का पोस्टमार्टम कराया। परिजन गुरुवार सुबह शव बफलगांव ले जाएंगे।
खूबचंद
जिला अधि. न्यून.
बड़वानी28.0 12.7
खरगोन 31.0 12.7
बुरहानपुर 34.0 10.0
खंडवा 30.5 14.0