पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चाकू की नोक पर महिला से दुष्कर्म

चाकू की नोक पर महिला से दुष्कर्म

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चाकू की नोक पर महिला से दुष्कर्म

खंडवा| पंधानाके नानखेड़ा से सनावद जा रही महिला अपनी बेटी के साथ बस का इंतजार कर रही थी। इस दौरान आराेपी पप्पू पिता रेसला निवासी नानखेड़ा ने महिला को जबरन सनावद छोड़ने का कहकर बाइक पर बैठा लिया। बाद में आरोपी ने उसे जंगल में ले जा कर चाकू की नोक पर दुष्कर्म किया घटना 19 नवंबर की है। महिला ने अपने परिजन को जानकारी देने के बाद आरोपी पर पंधाना थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आराेपी के खिलाफ दुष्कर्म और अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। िफलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

पानीफैलाने की बात पर युवक से मारपीट

खंडवा| बुरहानपुररोड पर ग्राम कुमठी में घर के सामने पानी फैलाने की बात पर एक युवक के साथ चार लोगों ने मारपीट की। पुलिस के अनुसार प्रेमलाल पिता रामू का मंगलवार रात को दिनेश पिता सलिया तीन अन्य से विवाद हो गया था। इस पर से आरोपियों ने प्रेमलाल को पीट दिया। पंधाना पुलिस ने दिनेश तीन अन्य के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

बेड़ियावमें पेड़ पर लटका मिला शव

खंडवा| जसवाड़ीके पास ग्राम बेड़ियाव में बुधवार दोपहर पेड़ पर शव लटका मिलने से सनसनी फैल गई। कोतवाली पुलिस ने शव उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। पुलिस के अनुसार रामाशंकर पिता जालम (40) दोपहर करीब 3 बजे घर से खेत जाने के लिए निकला था। करीब आधे घंटे बाद उसका चचेरा भाई उमाशंकर खेत पहुंचा तो पेड़ से रामाशंकर का शव लटका मिला। एसआई जगत पाल ने बताया मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रहे है। मौत के कारणों का पता नहीं लगा है।