पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुक्ता की जर्जर पाइप लाइन से बंटेगा नर्मदा का पानी

सुक्ता की जर्जर पाइप लाइन से बंटेगा नर्मदा का पानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
15जनवरी तक सुक्ता की 450 एमएम मुख्य पाइप लाइन नर्मदा जल योजना की 600 एमएम लाइन से जोड़ दी जाएगी। इसके बाद जसवाड़ी के फिल्टर प्लांट से शहर में सुक्ता के पानी की सप्लाई बंद कर दी जाएगी। शहर में वर्तमान व्यवस्था के तहत ही सुक्ता की लाइन से नर्मदा जल का वितरण होगा। हालांकि जिस लाइन को जोड़ने के लिए निगम ने प्लान बनाया है वह करीब 50 साल पुरानी होने के साथ ही जर्जर है। रामनगर से माता चौक तक कई बार फूट चुकी है। निगम इसी जर्जर लाइन से रामनगर और जसवाड़ी रोड क्षेत्र में पानी पहुंचाने के लिए प्लान कर रहा है। दोनों लाइनों को जोड़ने में पांच से छह लाख रुपए खर्च होने का अनुमान है। इसके साथ ही शहर के सभी ट्यूबवेल की पाइप लाइनों को भी नर्मदा जल योजना से जोड़ा जाएगा। ऐसा करने का मुख्य उद्देश्य जल वितरण व्यवस्था पर निगम द्वारा किया जा रहा दोहरा खर्च बंद करना है। शहर में नर्मदा जल योजना का दायरा बढ़ाने के लिए यह निर्णय बुधवार सुबह 12.30 हुई बैठक में लिया गया। करीब दो घंटे चली बैठक में आयुक्त एसआर सोलंकी ने अफसरों की जिम्मेदारी तय कर दी। तय समय सीमा में काम नहीं होने पर संबंधित प्रभारी अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में नर्मदा सेल प्रभारी चंद्रशेखर मिश्रा, उपयंत्री दिलीप मालवीया, संजय शुक्ला, राजेश गुप्ता, विश्वा के प्रोजेक्ट मैनेजर प्रवीण कुमार, देवेंद्र सिंह, सुनील कुमार सहित अफसर मौजूद थे।

कंपनी को हाथ लगी निराशा : समीक्षाबैठक में कंपनी को निराशा ही हाथ लगी। रनिंग बिल के साथ ही कंपनी द्वारा अंतरिम जल वितरण व्यवस्था के तहत किए गए जल वितरण के बदले भुगतान को लेकर ठोस निर्णय नहीं हो पाया। कंपनी को रनिंग बिल का भुगतान करीब 1 करोड़ 22 लाख और जल वितरण का 70 लाख रुपए मिलने का अनुमान था।

सुक्ता जल प्रदाय केंद्र का बिजली बिल करीब 10 लाख रुपए हर माह आता है। वहीं 10 से 11 लाख रुपए बिजली बिल अलग-अलग ट्यूबवेल का आता है। अंतरिम जल वितरण व्यवस्था के तहत निगम नर्मदा जल योजना के तहत चारखेड़ा और सिविल लाइंस पंपहाउस का बिजली बिल चुका रहा है। यह राशि 12 से 15 लाख के करीब हो रही है। इसके साथ ही रॉ वाटर का भुगतान, केमिकल खर्च और कर्मचारियों के वेतन के 6 लाख रुपए भी निगम को भुगतान करना पड़ रहा है। यानी हर माह करीब 50 लाख रुपए जल वितरण पर ही खर्च करना पड़ रहे हैं। इससे पहले निगम को जल वितरण पर 2