48 दीपों से महाआरती आज
48 दीपों से महाआरती आज
खंडवा|नवकारनगर दिगंबर जैन मंदिर में गुरुवार सुबह 6 बजे से वृहद शांतिधारा 48 दीपों से महाआरती विशेष सागर महाराज के सान्निध्य में आयोजित की है। इसी कड़ी में भोपाल से आए विधानाचार्य पं.प्रकाश जैन ने बुधवार को जैन धर्मशाला में प्रवचन किया। उन्होंने कहा शांतिधारा भक्तांबर की महिमा से मनुष्य के कष्टों का निवारण होता है। भक्त की आराधना भक्ति के प्रभाव से उसे भगवान बना देती है। भक्त वही है जो भगवान के समीप है।